फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का रिपोर्ट कार्ड बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का रिपोर्ट कार्ड बनेगा
विज्ञापन

झांसी। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से नगर निगम को कितना लाभ हो रहा है, इसका रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने रिपोर्ट कार्ड एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
महानगर को प्लास्टिक कचरा से मुक्त करने के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट काम कर रहा है। इस प्लांट में पूरे महानगर से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने के बाद प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता है। दाने का उपयोग सड़क के लिए डामर बनाने में किया जाता है। महानगर से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पानी की प्लास्टिक की बोतल, अन्य सामग्री इकट्ठी की जाती है। कबाड़ियों के माध्यम से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने के बाद उसे बिजौली स्थित प्लांट में भेजा जाता है। तीन साल से प्लांट चल रहा है और प्रतिदिन दो टन प्लास्टिक कचरा से दाना तैयार किया जाता है। महानगर का प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देश भर का पहला प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और अन्य स्टाफ को छह लाख रुपये हर महीने सैलरी के रूप में भुगतान किया जाता है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कार्यकारिणी समिति की बैठक में जानना चाहा कि इससे नगर निगम को क्या फायदा है? लेकिन इस बारे में कोई नहीं बता सका। इस पर महापौर ने एक सप्ताह का समय दिया कि रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी जाए कि प्लांट कब से चल रहा है, कितना आउटपुट है, आग लगने पर प्लांट को कितना नुकसान हुआ था, आग के क्या कारण थे, एग्रीमेंट में क्या शर्तें हैं समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें