19 तक झांसी नहीं आएगी बरौनी मेल
सब हेड--- - झांसी- कानपुर डबल ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू
- 10 अगस्त से 16 ट्रेनों का बदलेगा रूट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी- कानपुर डबल ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है। इस कारण इस रूट की पैसेंजर ट्रेनें दो अगस्त से बंद चल रही हैं। आज सात अगस्त से ग्वालियर- बरौनी मेल भी ग्वालियर- भिंड- इटावा- कानपुर के रास्ते से जाएगी। इस कारण 19 अगस्त तक यह ट्रेन झांसी नहीं आएगी।
डबल ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इस कारण झांसी- लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-झांसी, झांसी- कानपुर, और कानपुर- झांसी पैसेंजर ट्रेन को दो से 19 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। छह से 18 अगस्त तक के लिए 11123 बरौनी- ग्वालियर मेल को कानपुर-इटावा-भिंड- ग्वालियर और सात से 19 अगस्त तक के लिए 11124 ग्वालियर- बरौनी मेल को ग्वालियर- भिंड-इटावा- कानपुर के रास्ते गुजारा जाएगा। इस अवधि में यह ट्रेन झांसी नहीं आएगी। इसके साथ ही 15066 पनवेल- गोरखपुर एक्सप्रेस को 10,11,13,15, 17 और 18 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला- कानपुर होकर, 15030 पुणे - गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को 11 और 18 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला- कानपुर होकर, 12107 लोकमान्य तिलक- लखनऊ एक्सप्रेस को 11,13,15 और 18 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला- कानपुर होकर, 11079 लोकमान्य तिलक- लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस को 9 और 16 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला- कानपुर होकर, 11080 लखनऊ लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस को 11 और 18 अगस्त को कानपुर- टूंडला- आगरा- झांसी होकर गुजारा जाएगा।
12103 पुणे- लखनऊ साप्ताहिक को 10 और 17 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला- कानपुर होकर, 12104 लखनऊ- पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस को 12 और 19 अगस्त को कानपुर- टूंडला- आगरा- झांसी होकर, 15101 छपरा- मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस को 14 अगस्त को कानपुर- टूंडला- आगरा- झांसी होकर, 15102 मुंबई- छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 और 17 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला- कानपुर होकर, 15063 गोरखपुर - लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 अगस्त को कानपुर- टूंडला- आगरा- झांसी होकर, 15064 लोकमान्य तिलक - गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अगस्त को झांसी- आगरा- टूंडला - कानपुर होकर, 12173 लोकमान्य तिलक - प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 12 और 14 अगस्त को झांसी- ग्वालियर- भिंड- इटावा- कानपुर होकर, 12174 प्रतापगढ़- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14 और 16 अगस्त को कानपुर- इटावा- भिंड- ग्वालियर- झांसी होकर, 12173 लोकमान्य तिलक - सुलतानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अगस्त को झांसी- ग्वालियर- भिंड- इटावा- कानपुर होकर, 12144 सुलतानपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13 अगस्त को कानपुर- इटावा- भिंड- ग्वालियर- झांसी होकर, 11105 कोलकाता- झांसी एक्सप्रेस 12 और 19 अगस्त को छिवकी- मानिकपुर- झांसी होकर और 11106 झांसी- कोलकाता एक्सप्रेस 10 और 17 अगस्त को झांसी- मानिकपुर- छिवकी होकर जाएगी। नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने पर झांसी- पारीछा के बीच डबल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
इन स्टेशनों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
ग्वालियर- बरौनी मेल दिन के वक्त झांसी से कानपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधा जनक मानी जाती है। इस ट्रेन के ग्वालियर वाया झांसी होकर कानपुर तक नहीं जाने पर 12 स्टेशनों के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इस ट्रेन का ग्वालियर से कानपुर के बीच डबरा, दतिया, झांसी, चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, लालपुर, पामा, भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव है।