फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदर्स - मिडास ने नहीं किया भुगतान-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ....
विज्ञापन


बीकेडी चौराहा से यूनीपोल हटाए
- विज्ञापन कंपनी ने जमा नहीं किया पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में विज्ञापन करने वाली एक कंपनी द्वारा तीन बार नोटिस देने के बाद भी 69 लाख रुपये का बकाया जमा नहीं करने पर यूनीपोल (विज्ञापन पट) हटाने का अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को बीकेडी चौराहा पर लगे यूनीपोल हटाए गए।
महानगर के चौराहों और सड़क किनारे पर विज्ञापन डिस्प्ले का ठेका एक करोड़ 30 लाख रुपये का है। कंपनी ने शुरूआत में कुछ पैसा जमा किया था। बाद में मामला अदालत में चला गया और कंपनी ने पैसा जमा नहीं किया। अदालत से कंपनी के पक्ष में फैसला हो गया तो नगर निगम ने बकाया 69 लाख रुपये जमा करने के लिए कंपनी को नोटिस दिया। परंतु, तीन बार नोटिस देने के बाद भी कंपनी द्वारा पैसा जमा नहीं करने पर बुधवार को नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने यूनीपोल उखाड़ने के निर्देश दिए। इस पर संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. आर के निरंजन की टीम ने बीकेडी पहुंचकर आंतियाताल जाने वाली सड़क पर लगे यूनिपोल को उखाड़ दिए। संयुक्त नगर आयुक्त ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर में 22 यूनिपोल लगे हैं, जो बीकेडी चौराहा, बस स्टैंड, इलाइट से सीपरी रोड, नंदनपुरा रोड, कचहरी, जेल चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल रोड पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें