फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमीनिटीज- अतिक्रमण हटाया-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

-----------------

मुर्गा- मछली मार्केट से खदेड़े गए अतिक्रमणकारी
- हंसारी और राजगढ़ में भी चलाया गया अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुर्गा- मछली मार्केट के बाहर जगह घेरकर बिना लाइसेंस कारोबार करने वाले मांस विक्रेताओं के अवैध कब्जे हटा दिए गए। मुर्गा- मछली वालों को मार्केट से हटाया तो उन्होंने अफसरों के पीठ फेरते ही गल्ला मंडी के सामने रोड पर डेरा जमा लिया।
नगर निगम के मुर्गा- मछली मार्केट में 50 दुकानें हैं। दुकानों के बाहर बिना लाइसेंस के मीट बेचने वाले 20 से 25 दुकानदार तख्त बिछाकर कारोबार करते थे। दुकानदारों का तर्क था कि मार्केट के बाहर ही ग्राहक फंस जाता है, जिससे वह अंदर नहीं आता और उनका नुकसान होता है। इस पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। टीम जैसे ही मुर्गा- मछली मार्केट पहुंची, उन्हें देखकर अतिक्रमणकारी सामान समेटकर इधर- उधर भागने लगे। टीम ने दुकानदारों के तख्त तोड़ दिए तथा मुर्गा रखने की जालियां जब्त कर लीं। यहां से दुकानदार गल्ला मंडी के सामने शिवाजी नगर की ओर जाने वाली रोड पर आकर टिक गए और यहां कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने तालपुरा स्थित अनुसूचित जाति के छात्रावास के बाहर बिना लाइसेंस के मुर्गा- मछली बेचने वालों का अवैध कब्जा हटा दिया। हंसारी और राजगढ़ में अवैध तरीके से दुकानें लगाए मीट कारोबारियों को हटा दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन का कहना है कि सभी दुकानदारों के नाम और पतों की सूची उनके पास है। जो दुकानदार गल्ला मंडी के सामने वाली सड़क पर टिके हुए हैं, उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें