फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी का नहीं होना चाहिए संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीने के पानी का नहीं होना चाहिए संकट
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में कहा कि जिले में पानी के पानी का संकट नहीं होना चाहिए। बांध पर आधारित पेयजल योजनाएं तुरंत बनाएं, जिन्हें स्वीकृत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा में उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि जिले के लिए कुल 29.45 लाख मानव दिवसों के सृजन का लक्ष्य है जिसमें से 6.38 लाख मानव दिवस सृजित हो चुके हैं और अब तक 2231.66 लाख रूपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संदर्भ में परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 95 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य प्रमुख जमीनी स्तर पर ग्रामीण निर्धन परिवार की महिलाओं के द्वारा सशक्त एवं स्थायी संस्थायें बनाकर आजीविका के अवसरों को प्राप्त करते हुए गरीबी को कम करना है। विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में कुल 198 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं तथा 59.40 लाख की धनराशि बांटी जा चुकी है। मिशन मैनेजमेंट डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत कुल 13257 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 3171 का भौतिक लक्ष्य इस साल के लिए निर्धारित था जिसमें से 1329 आवासों की स्वीकृति हो चुकी है और 944 लोगों को प्रथम किस्त भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने डिजिटल भारत भू मानचित्र के डिजिटलाइजेशन एवं कम्प्यूटराइजेशन की प्रगति के बारे बताया कि शीघ्र ही जिले के संपूर्ण मानचित्रों को डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें