फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने किया आधे घंटे तक उत्पात, बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने किया आधे घंटे तक उत्पात, बुरी तरह पीटा
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार की रात नंदनपुरा के पॉश इलाके सरयू विहार में रिटायर्ड मेडिकल अफसर की पत्नी मीरा गुप्ता (60 वर्ष) को बंधक बनाकर हथियारबंद लुटेरे आधे घंटे तक घर में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान बदमाशों ने मीरा को हाथ बांधकर उन्हें बुरी तरह पीटा। उनकी अंगूठी, सोने की चेन और झुमकी छीन ली। अलमारी में रखे गहने और नगदी भी लूट ली।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा चौराहे के नजदीक स्थित सरयू विहार कालोनी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज से रिटायर्ड मेडिकल अफसर राजेंद्र गुप्ता पत्नी मीरा के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा मयंक गुप्ता बंगलूरू और छोटा मधुर कोलकाता में नौकरी करता है। दोनों शादीशुदा हैं। राजेंद्र गुप्ता चार साल पहले रिटायर्ड हुए थे और पत्नी मीरा के साथ अकेले सरयू विहार में रह रहे हैं। कालोनी में उनका घर मुख्य सड़क से 50 कदम की दूरी पर है। कालोनी के अंदर घुसने पर पहले एक खाली बाड़ा है और उनका दूसरा घर है। राजेेंद्र सोमवार को सुलतानपुर चले गए थे। घर में मीरा अकेली थीं। मंगलवार की शाम वह कालोनी में बने हनुमान जी के मंदिर पर पूजा करने गई और 7.30 बजे के करीब घर लौर्ट आइं। करीब 8.30 बजे बाडे़ं की तरफ से दीवार फांदकर चार हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने पोर्च में आने के बाद घंटी बजाई। घंटी सुनने पर मीरा बहार आई और जाली के गेट से बाहर किसी के खड़े होेने परछाई देखी तो सोचा कोई अपना होगा।
विज्ञापन

मीरा ने जैसे ही गेट खोला, बदमाशों ने उनको घेर लिया और तमंचा अड़ाकर अंदर ले आए। बदमाशों ने बरामदे में ले जाकर उनको थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया। फिर उनके कानों से झुमके, अंगुली से अंगूठी, गले से सोने की जंजीर को छीन लिया। इस दौरान बदमाश बार- बार उनको तमंचे से भयभीत करते रहे। इसके बाद बदमाश उनको घसीटते हुए अंदर के कमरे में ले गए और वहां चाबियां लेने के बाद अलमारी में रखी नगदी और जेवरात भी लूट लिए। इस दौरान उनकी कई बार पिटाई की। बदमाश आधे घंटे तक उत्पात मचाकर और भी सामान की तलाशी लेते रहे। इसके बाद मुख्य दरवाजे से निकलकर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद बदहवास मीरा ने किसी तरह खुद को संभाला और वे धीरे- धीरे सीढ़ियों से चलकर घर की पहली मंजिल पर पहुंची। वहां पोर्च में पहुंचने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पड़ोसियों की सूचना पर करीब 15 मिनट बाद सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में रिश्तेदार और शुभचिंतक भी आ गए। इससे मौके पर भीड़ लग गई। देर रात तक पुलिस महिला के बयान दर्ज करने में लगी रही। थानाध्यक्ष गगन गौड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
पुलिस ने किया खेल
पड़ोसियों ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे राजेंद्र गुप्ता के घर पहुंच गए थे। उस समय अंदर के कमरे की अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। सब कुछ अस्तव्यस्त था। मगर, पुलिस आने पर वे बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद जब वे अंदर पहुंचे तो सब सामान ठीक से रखा जा चुका था और बिस्तर लगा हुआ था। जैसे कमरे में कुछ हुआ ही नहीं। चर्चा रही कि पुलिस ने घटनास्थल इसलिए दुरुस्त कर दिया कि अपने मुताबिक मोड़ दिया जा सके। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन

नंदनपुरा चौराहे के आसपास अराजकतत्वों का जमावड़ा
इलाकाई लोगों ने बताया कि नंदनपुरा चौराहे और आसपास पुलिस की कोई चौकी या थाना न होने के कारण यहां शाम होते ही अराजक तत्वों को जमावड़ा लगने लगता हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब अराजक तत्व किसी को परेशान न करते हो बिना किसी कारण लड़ाई लेकर सीधे- साधे लोगों को पीटना आम है। लोग भी शिकायत लेकर थाने नहीं जाते कि उनको रोज निकलना है। नुकसान दोबारा उनको ही होगा। महिलाएं और युवतियां रात में निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें