फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 रुपये में बनाया ऑटोमेटिक टेस्टर-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

25 रुपये में बनाया ऑटोमेटिक टेस्टर
- मोंठ से आईटीआई कर रहे छात्र का दावा
- एक इंच की दूरी से करंट की सूचना दे देता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले के एक संस्थान से आईटीआई कर रहे छात्र अनुज विश्वकर्मा ने अपने प्रोजेक्ट के तहत ऑटोमेटिक टेस्टर बनाने का दावा किया है। खास बात यह है कि टेस्टर मात्र 25 रुपये की लागत से बना है। सीमित संसाधनों में बनाया गया टेस्टर एक इंच की दूरी से ही करंट का पता लगा लेता है।
विज्ञापन

मोंठ के अमरा निवासी अनुज पुत्र रामनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में जब वह छाता लेकर जा रहा था, तभी उसमें अर्थिंग आ गई। इसी के बाद उसके दिमाग में ऑटोमेटिक टेस्टर बनाने का विचार आया, जो कि बिना तार में छुआए ही करंट के बारे में बता सके। चूंकि, क्वाइल करंट खींचती है और ट्रांजिस्टर वोल्टेज बढ़ाता है। जबकि, रजिस्टेंस करंट को नियंत्रित करता है। इसलिए टेस्टर बनाने में छोटी क्वाइल, दो ट्रांजिस्टर, रजिस्टेंस, एलईडी समेत कुछ अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। छात्र ने दावा किया कि एक इंच की दूरी पर जब टेस्टर को ले जाते हैं, तो ऑटोमेटिक एलईडी लाइट जलने लगती है। वहीं, इसको दूर ले जाने पर यह बंद हो जाती है। यह प्रयोग मात्र 25 रुपये की लागत में पूरा हुआ है। जबकि, मार्केट में सामान्य टेस्टर ही 30 रुपये से अधिक में मिलता है। अनुज ने बताया कि सीमित संसाधनों में रहकर वह कुछ अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा है। लोगों के घरों में बिजली का काम करके जौ पैसा मिलता है, उसको वह अपने प्रोजेक्ट में लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें