फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री नॉट थ्री रायफल के साथ मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे होमगार्ड

विज्ञापन
home guard.jpg - फोटो : home guard.jpg
विज्ञापन
झांसी। पुलिस महकमे से रिटायर हो चुकीं थ्री नॉट थ्री रायफल से पंचायत चुनाव के मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जाएगी। यह रायफल बूथों पर तैनात प्रशिक्षित जवानों को ही दी जाएंगी।
विज्ञापन

पर्याप्त संख्या में आधुनिक असलहे न होने के कारण थ्री नॉट थ्री रायफलों को दोबारा इस्तेमाल में लाया जाएगा। पुलिस महकमे की शान रहीं थ्री नॉट थ्री को 26 जनवरी 2019 को अंतिम विदाई देकर मालखानों में जमा कराया गया था। इनके स्थान पर अत्याधुनिक रायफलों ने स्थान ले लिया था। अब पंचायत चुनाव में फिर से थ्री नॉट थ्री रायफलों का इस्तेमाल में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले में पंचायत चुनाव के दौरान थ्री नॉट थ्री रायफल का उपयोग किया जाएगा। इनकी मारक क्षमता काफी कारगर है। इसके साथ ही अत्याधुनिक असलहों से भी पुलिसकर्मियों को लैस किया जाएगा। नैपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें