मऊरानीपुर। ग्रामोदय इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न कक्षाओं के 30 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान और बौद्धिक कौशल को परखना था। प्रधानाचार्य विष्णु पाराशर ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। यह प्रतिस्पर्धात्मक भावना व आत्ममूल्यांकन क्षमता बढ़ाती है। इससे रटने के बजाय समझने और तार्किक चिंतन की आदत विकसित होती है। विद्यालय प्रबंधन ने इस शैक्षणिक आयोजन की सराहना की। अकादमिक हेड क्षमा धवन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। छात्र देवांश बुन्देला, सृष्टि और पूर्वी यादव ने परीक्षा को ज्ञानवर्धक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें नए और रोचक प्रश्न हल करने में आनंद आया। संवाद