फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंदिर से पीतल के घंटे व लाउडस्पीकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव स्थित प्राचीन मां चंडिका देवी मंदिर से अज्ञात चोरों ने करीब दो क्विंटल वजन के पीतल के घंटे और दो सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हुई, जब श्रद्धालु दर्शन करने मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में लगे बड़े पीतल के घंटे और साउंड सिस्टम का सामान मंगलवार-बुधवार की रात चोरी हुआ है। सुबह मंदिर में सामान गायब देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव के भगवान सिंह सेंगर, ओंकार सिंह, महेंद्र सिंह तोमर, गजराज सिंह और कृपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें