झांसी। जिले में कोरोना वायरस के 30 नए मरीज मिले हैं। यह संक्रमित 4504 जांचों में सामने आए हैं। इसके साथ ही झांसी में कोरोना जांच का आंकड़ा ढाई लाख पहुंच गया है। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 8363 पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को 26 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया।
शुक्रवार को जिले में दो ट्रू नेट, 1370 आरटीपीसीआर और 3132 एंटीजन किट से सैंपलों की जांच हुई। इसमें 30 करोना पॉजिटिव मिले। यह मरीज मिशन कंपाउंड, तालपुरा, टोड़ीफतेहपुर, साहनी विहार, राय कॉलोनी, लक्ष्मी गेट अंदर, सदर बाजार, आजाद गंज, चिरगांव, नगरा, गुरसराय, सिविल लाइंस, नई बस्ती, आंतिया तालाब, मऊरानीपुर, बबीना, प्रेमनगर, गुसाईपुरा राजगढ़ आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। वहीं, 26 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, झांसी में अब तक ढाई लाख लोगों की जांच हो चुकी है।