फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होंगे 289 मंगल दल, सभी को मिलेगी खेल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब होंगे 289 मंगल दल, सभी को मिलेगी खेल किट वालीबाल, फुटबाल, नेट समेत रहेंगी दूसरी खेल समाग्रियां झांसी। ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगल दलों की संख्या में इजाफा होगा। जनपद में इनकी संख्या बढ़ाकर 289 की जानी है। समूह गठित होने के बाद प्रत्येक समूह को वालीबाल, फुटबाल, नेट समेत अन्य समाग्रियों से लैस खेल किट भी दी जाएगी। इसी माह से इसका वितरण भी किया जाना है। ग्रामीण युवाओं के बीच शारीरिक क्रियाओं को बढ़ाने के लिए मंगल दल स्थापित किए गए लेकिन, पिछले कई वर्षों के दौरान सरकार के दिलचस्पी न लेने से इनकी गतिविधियां शून्य हो गईं। इस बीच सारे मंगल दल भी तितर-बितर हो गए। वर्ष 2018-19 में सरकार ने खोज-खबर शुरू की। जिसके बाद जनपद में ग्रामसभा स्तर पर 100 दल गठित हुए। प्रत्येक टोली में 9 युवा शामिल किए गए। युवतियों के लिए भी समूह बने। इनको खेल संबंधी उपकरण मुहैया कराए गए। उसके बाद अब सरकार इनको प्रोत्साहित करने के लिए इनकी संख्या में इजाफा कर रही है। इस वर्ष इनकी संख्या बढ़ाकर 289 की जानी है। इसमें आधे दल नवयुवकों के होंगे जबकि आधे नवयुवतियों के लिए बनेंगे। ग्राम सभा स्तर पर गठित होने वाले प्रत्येक दल को दस हजार रुपये की खेल किट भी दी जाएगी। प्रत्येक किट में चार वॉलीवाल, दो नेट, चार फुटबाल, दो डिप्ससेट समेत अन्य समाग्रियां शामिल रहेंगी। पीआरडी अफसरों के मुताबिक मंगलदल गठित किए जाने के साथ ही समाग्रियां भी मंगवा ली गई हैं। जल्द ही इनका वितरण कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें