फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह चलाएंगे राशन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रिक्त पड़ी 30 राशन की दुकानों का संचालन अब स्वयं सहायता समूहों के हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। शासन के निर्देश के बाद दुकानों की सूची बनाने के साथ ब्लॉक स्तर से आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। शासन ने पिछले दिनों राशन दुकानों का आवंटन स्वयं सहायता समूहों को करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत उन स्वयं सहायता समूहों को चिह्नित किया जाएगा, जो क्रियाशील हैं। साथ ही समूह को सामान्य आवेदक की तरह ही आवेदन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। स्वयं सहायता समूहों को दुकान का आवंटन होने के बाद दुकान चलाने के लिए उस सदस्य को नामित करना होगा, जो सक्रि य होगा। साथ ही दुकान से होने वाली आय और लाभ को सदस्यों को समानुपातिक रूप से बांटा जाएगा। प्रमुख सचिव ने निर्देशों में कहा है कि दुकान चलाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का जिम्मा उपायुक्त स्वत: रोजगार का होगा। साथ ही उनके जरिए ही सदस्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। आदेश मिलने के बाद जिले में भी काम शुरू हो गया है। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि राशन दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह को वरीयता दी जाएगी। जल्द ही रिक्त दुकानों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें