फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लहचूरा बांध की मरम्मत पर खर्च होंंगे 2.85 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध की दशा सुधारने के लिए 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बांध के गेट सुधारने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 31.77 लाख रुपये जारी कर दिए। मानसूनी सीजन के बाद यहां काम आरंभ कराया जाएगा। धसान नदी पर स्थित चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध का निर्माण 1971 में हुआ था। इस बांध से सिंचाई समेत जल विद्युत उत्पादन भी होता है। 50 साल से अधिक पुराना हो जाने की वजह से इसमें गाद भी भरने लगी है। हालांकि, पिछले साल से यह बांध पूरा नहीं भर पाता।

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बांध की कुल क्षमता 182.30 मीटर है। बांध में कुल 15.90 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) स्टोर हो सकता है, लेकिन बांध में डेड स्टोरेज के तौर पर सिर्फ 2.50 एमसीएम पानी ही बचा है। ऐसे में अब इसमें सिंचाई के लिए पानी नहीं बचा। सिंचाई अफसरों का कहना है कि इस बांध को केन-बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ा जाएगा। इससे बांध को पूरी क्षमता से भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांध की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 285.19 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। अब बांध के गेट एवं सुपर स्ट्रक्चर पेंट होने के साथ दुरुस्त होंगे। रबर सील बदली जाएगी। साथ ही अन्य कई अहम कार्य कराए जाएंगे। मुख्य अभियंता अंबुज द्विवेदी के मुताबिक 31 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें