झांसी। झांसी रेल मंडल के स्टेशनों पर 28 वाटर वेंडिंग मशीनें लगेंगी। अगले महीने से यह शुरू हो जाएंगी। रेल प्रशासन द्वारा इन्हें मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन के लग जाने से गर्मी में यात्रियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना होगा।
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर सात वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी, जबकि ललितपुर स्टेशन पर दो मशीनें लगेंगी। इसके अलावा ग्वालियर में छह, बांदा में दो, महोबा में दो, मुरैना, चित्रकूट, डबरा, दतिया, खजुराहो, बबीना व अतर्रा स्टेशन पर एक-एक मशीन लगाई जाएंगी। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालने पर यात्रियों को एक लीटर ठंडा पानी मिल जाएगी। हालांकि, स्टेशनों पर प्याऊ भी हैं, परंतु गर्मी के मौसम में उनसे ठंडा पानी नहीं निकलता है। वाटर वेंडिंग मशीनें लग जाने से यात्रियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना होगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने मशीनें मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।