फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जिले में होगा एक लाख पैंतीस हजार करोड़ का निवेश, 219 निवेशकों से हुआ करार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में 1,35,877 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में दी गई। इस दौरान जनपद की औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी दी गई। निवेशकों को शासन की नीतियां बताईं गईं। साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि जिले में भूमि की पर्याप्त उपलब्धता है। यहां इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन प्रस्तावित है। साथ ही उन्होंने बताया कि झांसी में 20 विभागों से 219 एमओयू साइन हो चुके हैं, जिनके जरिये यहां एक लाख पैंतीस हजार करोड़ से अधिक का निवेश होगा। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा ने निवेशकों को यहां ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की अपील की। कार्यक्रम में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों को बुंदेली गमछा व ओडीओपी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल समेत सीडीओ जुनैद अहमद, जेडीए सचिव दिनेश, धीरज खुल्लर, अमित सिंह, वीरेश्वर शुक्ला, अशोक आनंदानी, मनमोहन गेड़ा, पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें