गुरसराय। प्रदेश सरकार जरुरतमंदों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इसमें से एक है मुख्यमंत्री राहत कोष। इस योजना से गरौठा विधानसभा क्षेत्र के 279 लोगों को इसका लाभ मिला है। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने अपने दूसरे कार्यकाल में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को लगभग 4.50 करोड़ की सहायता दिलाई है। यह जानकारी उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि अगर कोई भी आर्थिक अक्षम मरीज कैंसर, अंग ट्रांसप्लांट, लीवर, ब्रेन ट्यूमर, आंख ऑपरेशन सहित किसी भी बीमारी से पीड़ित है तो वह आवेदन कर उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके लिए मरीज को आवश्यक दस्तावेज, मूल स्टीमेट, आधार कार्ड की कॉपी, आय प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र मुझे या विधायक कार्यालय में दे सकता है। इसके बाद वह उनकी पैरवी करेंगे। जिससे मरीज को उपचार मिल सके। उन्होंने दूसरे कार्यकाल में 31 दिसंबर तक 279 लोगों को उपचार दिलवाया है। इस दौरान ललित पटेल, जितेंद्र कुशवाहा, मुन्नी दाऊ, कमलेश दुबे, सुमित त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।