झांसी। झांसी रेंज में तैनात 264 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इसकी सूची डीआईजी ने तीनों जिलों के कप्तानों को भेज दी है।
डीआईजी शरद सचान ने बताया है कि वर्ष 1975 से 1985 के बीच तैनात हुए आरक्षियों को मुख्य आरक्षी पद पर शासन ने पदोन्नत कर दिया है। रेंज से 379 कांस्टेबलों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 264 को विभागीय पदोन्नति समिति ने पदोन्नत किया है।
12 के लिफाफे बंद (किसी मामले की जांच जारी) हैं और आठ की पदोन्नति स्थगित की गई है। झांसी से 97 पदोन्नत हैं, 10 के लिफाफे बंद हैं और एक की पदोन्नति स्थगित की गई है। ललितपुर में 99 पदोन्नत, 11 लिफाफे बंद और छह स्थगित हैं।
जालौन में 68 पदोन्नत, एक लिफाफा बंद और एक की पदोन्नति स्थगित की गई है।