कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर झांसी और ललितपुर जिले में शनिवार को 13 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 262 नए मरीज सामने आए। झांसी में 5,119 नमूनों की जांच में 144 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। जबकि, आठ संक्रमितों की सांसें थम गईं। वहीं, ललितपुर में 118 नए मरीज सामने आए और पांच की मौत हुई।