फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोहरे में घिरा रहा धौलपुर रेलखंड, विलंब से आईं 25 सवारी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को घना कोहरा होने की वजह से धौलपुर-झांसी-भोपाल के बीच रेलखंड बुरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे की वजह से शनिवार को झांसी स्टेशन पर 25 से अधिक सवारी गाड़ियां घंटों विलंब से पहुंची। ठंड और कोहरे में इन गाड़ियों के लेट होने से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। घने कोहरे का सबसे गहरा प्रभाव धौलपुर सेक्शन की ओर से आने-जाने वाली गाड़ियों पर पड़ा। इस वजह से तमिलनाडु एक्सप्रेस (12622), कर्नाटका एक्सप्रेस (12628), दक्षिण एक्सप्रेस (12722), मालवा एक्सप्रेस (12920), राजधानी एक्सप्रेस के अलावा गाड़ी संख्या (11842), 12486, हमसफर (22867) समेत अन्य गाड़ियां विलंब से आईं। इसी तरह समता एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी चार से छह घंटे विलंब से पहुंचीं। कोहरे से सियालदाह राजधानी (12313), श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12452), झांसी इंटरसिटी (1109), कैफियत एक्सप्रेस (12225), स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस (12561), बीकानेर एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें