फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी की 250 महिलाओं को मिलेंगे ई-रिक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी की 250 महिलाओं को ई-रिक्शे मिलेंगे। इससे पहले महिलाओं को ड्राइविंग सिखाकर उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के जरिये महिलाओं को ई-रिक्शे दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत उद्योग विभाग की ओर से स्वरोजगार उन्मुख ई-रिक्शा प्रशिक्षण योजना शुरू की है। इसके तहत 18 से 45 वर्ष की आयु की झांसी की 250 महिलाओं को निशुल्क ड्राइविंग सिखाई जाएगी और लाइसेंस बनवाया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत ई-रिक्शा खरीदने के लिए ऋण दिलाया जाएगा। लिए गए ऋण पर महिलाओं 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। महिलाओं को 25-25 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें गुलाबी रंग के ई-रिक्शे उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें