फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्रियों का रहा बुरा हाल

Sat, 18 Jul 2015 11:34 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटारसी रूट रिले सिस्टम में आग लगने के बाद चल रहे कार्य के कारण शनिवार को 23 ट्रेनें रद रहीं। दिन के समय भोपाल के लिए कोई ट्रेन न होने के कारण यात्रियों का इंतजार में बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

शनिवार को इटारसी से झांसी की तरफ आने वाली गाड़ी संख्या 18237 डाउन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12617 डाउन मंगला एक्सप्रेस, 12707 डाउन तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 15102 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस, 12103 डाउन लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस, 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस, 14009 डाउन छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 12615 डाउन जीटी एक्सप्रेस, 12779 डाउन गोवा एक्सप्रेस, 12621 डाउन तमिलनाडु एक्सप्रेस व झांसी से इटारसी की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12650 अप निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस, 12138 अप पंजाब मेल, 12808 अप समता एक्सप्रेस, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस, 12626 अप केरला एक्सप्रेस, 14010 अप छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 12591 गोरखपुर बंगलूरू एक्सप्रेस, 12780 अप गोवा एक्सप्रेस, 16032 अप अंडमान एक्सप्रेस, 12410 अप गोंडवाना एक्सप्रेस रद रहीं।
उक्त ट्रेनों के रद होने के कारण यात्रियों की जनरल व आरक्षित टिकट रिफंड कराने के लिए खिड़कियों पर लंबी- लंबी कतारें लगी रहीं। पहले टिकट लेने व बाद में उनको कैंसिल कराने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आज अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेंगी 29 ट्रेनें
 झांसी। इटारसी रूट रिले सिस्टम में आग लगने के बाद चल रहे कार्य के चलते 19 जुलाई को 28 ट्रेनें अपने आरंभिक स्टेशन से रद रहेंगी।
इनमें गाड़ी संख्या 12541 डाउन गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 अप लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस, 14010 अप छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 14009 डाउन छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 12647 डाउन कोयंबटूर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12649 डाउन यशवंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12651 डाउन मदुरई निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12708 निजामुद्दीन तिरुपति एक्सप्रेस, 12715 डाउन सचखंड एक्सप्रेस, 12716 अप अमृतसर नांदेड एक्सप्रेस, 12724 अप नई दिल्ली हैदराबाद एक्सप्रेस, 12779 डाउन गोवा एक्सप्रेस, 12780 अप गोवा एक्सप्रेस, 16031 मद्रास जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18237 डाउन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस, 110169 डाउन तुलसी एक्सप्रेस, 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 12104 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12138 अप पंजाब मेल, 12143 डाउन लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, 12173 डाउन लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, 12405 डाउन भुसावल निजामुद्दीन एक्सप्रेस व 12406 अप निजामुद्दीन भुसावल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेगी। इनमें अधिकांश ट्रेनें अगले दिन झांसी आएंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें