फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किसी की जान बचाने के जज्बे के साथ 23 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। शुरुआत के साथ ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां चिकित्सकों ने दानदाताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनका रक्त एकत्र किया। तमाम लोग ऐसे भी रहे, जो स्वास्थ्य कारणों की वजह से रक्तदान नहीं कर सके। लेकिन, उनके जज्बे को सभी ने सराहा। दोपहर तक चले शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ - चढ़कर रक्तदान किया। एचडीएफसी बैंक भी सहयोगी की भूमिका में रहा।
ये रहे सहयोगी
शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डा. एमएस राजपूत समेत डीपी कुटार, रंजीत सिंह, सौरभ गुप्ता, राहुल वर्मा, राघवेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश कुमार, विनोद कुमार व दशरथ, एचडीएफसी बैंक के मुकेश सोनी, सौरभ त्रिपाठी व धर्मेंद्र और भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा) के अध्यक्ष निशांत शुक्ला, सचिव नीरज सिंह, संरक्षण वरुण जैन, चार्टर प्रेसीडेंट गौरव जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें