झांसी। जिला कारागार में 22 महिला बंदियों ने भी पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। जेल प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर महिलाओं को पूजा कराने, कथा सुनने की पूरी व्यवस्था कराई गई। कोरोना के चलते मुलाकात पर रोक है। जिस कारण महिलाएं अपने-अपने पति से मुलाकात नहीं कर सकीं।