झांसी। रेलवे बोर्ड की नई गाइड लाइन के हिसाब से मंडल के 22 हजार कर्मचारी और उनके परिजन इमरजेंसी में अनुबंधित देश के 16 निजी अस्पतालों में सीधा जाकर उपचार करा सकेंगे। इसके लिए उनके पास उम्मीद कार्ड (यूनिक मेडिकल आईडेंटी कार्ड) होना आवश्यक है। इस सूची में झांसी के चार प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं।
रेलवे बोर्ड ने इमरजेंसी हालत में रेलवे कर्मचारियों को सीधा अनुबंधित अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की सुविधा प्रदान कर दी है। अभी तक कर्मचारी रेलवे अस्पताल से रेफर होने पर ही इस सुविधा का लाभ ले पा रहे थे। कई बार इस प्रक्रिया के कारण कर्मचारी व उनके परिजनों को वक्त पर उपचार नहीं मिल पाता था। इससे उनकी या तो हालत और बिगड़ गई या जान से ही हाथ धोना पड़ा। खासकर दुर्घटना, पैरालिसिस अटैक, हार्ट अटैक आदि के मामले शामिल हैं। झांसी रेल मंडल में इस सुविधा का लाभ 22 हजार कर्मचारी ले सकेंगे।
अनुबंधित प्राइवेट अस्पताल
------------------------
नाम इमरजेंसी
1- होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट बनारस कैंसर इमरजेंसी
2- निर्मल हॉस्पिटल झांसी मल्टी स्पेशियलिटी
3- लाइफ लाइन हॉस्पिटल झांसी हृदय रोग इमरजेंसी
4- झांसी ओर्थोपेडिक एंड रिसर्ज सेंटर झांसी ओर्थो इमरजेंसी
5- विनायक हॉस्पिटल झांसी मल्टी स्पेशियलिटी
6- इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली हार्ट इमरजेंसी
7- दिल्ली हार्ट एंड लंग्स हॉस्पिटल नई दिल्ली हार्ट, किडनी इमरजेंसी
8- मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद हार्ट इमरजेंसी
9- मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल साकेत नई दिल्ली कैंसर इमरजेंसी
10- बत्रा हॉस्पिटल तुगलकाबाद हार्ट इमरजेंसी
11- मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल गुड़गांव मल्टी स्पेशियलिटी
12- सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद मल्टी स्पेशियलिटी
13- एशियन अस्पताल फरीदाबाद मल्टी स्पेशियलिटी
14- कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ग्वालियर कैंसर ट्रीटमेंट
15- बोस्टन हॉस्पिटल ग्वालियर मल्टी स्पेशलिस्ट ट्रीटमेंट
16- शीतला शाहा इंस्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंस सिम्स मल्टी स्पेशलिस्ट ट्रीटमेंट
मल्टी स्पेशियलिटी ग्वालियर