22 lacks rupees cheat son and father
झांसी। कपड़े का शोरूम बनवाने के नाम पर पिता व पुत्र ने एक युवक के 22 लाख रुपये हड़प लिए। रकम मांगने पर युवक को धमकाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली के छनियापुरा निवासी राहुल यादव की थाना नवाबाद क्षेत्र के करगुवां स्थित सालासर कॉलोनी निवासी पीषूय तिवारी से दोस्ती थी। दोस्ती के दौैरान एक कपड़े का शोरूम बनवाने के नाम पर जुलाई 2019 में पीयूष तिवारी व उसके पिता रामबाबू ने 22 लाख रुपये लिए थे। जिसके एवज में राहुल ने 14 लाख 8 लाख के दो चेक दिए थे। चार महीने में रकम वापस लौटाने का भी वादा हुआ था। लेकिन, इसके बाद राहुल की रकम नहीं लौैटाई। मांगने पर उसे धमकाया गया। शिकायत पर पुलिस ने पिता व पुत्र पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।