फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन से मुकाबले की भाजपा की तैयारी
विज्ञापन

झांसी। सपा-बसपा गठबंधन से मुकाबले के लिए भाजपा भी तैयार है। पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गांवों में रात गुजारें। सभी पार्टियों के दलित कार्यकर्ताओं से संबंध बनाएं और उन्हें भाजपा की नीतियों से जोडे़ं। इसके लिए पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मानीटरिंग सेल भी बनी हुई है, जो लगातार निगाह रखे हुये है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं है, लेकिन चुनावी तैयारियां सभी पार्टियों में तेज हैं। इनमें बूथ स्तर से लेकर शीर्ष कार्यकारिणी स्तर तक रणनीतियां बनाई जा रहीं है। भाजपा में भी सपा - बसपा गठबंधन के प्रभाव से निपटने के लिए रणनीति बनाई जा चुकी है। इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर 21-21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें पांच-पांच सदस्य अनुसूचित जाति के अनिवार्य रूप से शामिल किए गए हैं। इन कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके दलित परिवार से संपर्क करना है। खासकर बसपा सहित अन्य सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओें से भी। इसके अलावा विधायक, सभासदों व पार्टी के पदाधिकारियों को गांवों में दलित बस्ती में ठहरने क ो कहा गया है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के मुताबिक भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की योजना से लाभ पाये दलित परिवारों को जागरूक कर रहें हैं। रात को गांवों में ठहर रहे हैं। इसके अलावा सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें