फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हषोऱ्ल्लास के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस-City

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर टॉप टेन विद्यार्थियों का होगा सम्मान
विज्ञापन

झांसी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी सभागार में शुक्रवार को सीडीओ निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श कर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जिले में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ होनहारों का भी सम्मान होगा। जिले में लगभग छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के घर के बाहर व गांव में सफाई भी करा लें। शासकीय कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था चौकस रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप टेन विद्यार्थियों का भी सम्मान होगा। साथ ही, जिले के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी सम्मान होगा। बैठक में धन्नू लाल गौतम ने किले के नीचे मूर्तियों की सफाई कराने और सफाई व्यवस्था का सुझाव दिया।
विज्ञापन

मोहन नेपाली ने शहर के चौराहों पर लगी महान विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई व रोशनी लगाने का सुझाव दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश, एसडीएम एन शर्मा, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, नरोत्तम स्वामी, संजय पटवारी, संतोष साहू, प्रगति शर्मा, दीपशिखा शर्मा, अतुल अग्रवाल किल्पन हरगोविंद कुशवाहा, अबरार अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें