फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल - हॉकी हॉस्टल का इंतजार-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ....
विज्ञापन


दद्दा की धरती पर तराशे जाएंगे हॉकी के खिलाड़ी
- सैफई से हस्तांतरण पत्र का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले दद्दा ध्यानचंद की धरती पर हॉकी के खिलाड़ियों को इसी सत्र से तराश जाएगा। सैफई से हस्तांतरण पत्र मिलने के बाद से इसी साल से हॉकी का हॉस्टल शुरू हो जाएगा।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इसी सत्र में हॉकी का हॉस्टल सैफई से झांसी स्थानांतरण होना है। लेकिन, अभी तक हस्तांतरण पत्र नहीं मिल पाने के कारण हॉस्टल अधर में लटका है। झांसी में हॉस्टल के हस्तांतरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। खेल निदेशक ने 27 सीट का हॉकी हॉस्टल झांसी स्थानांतरित करने के लिए पिछले सत्र में घोषणा कर दी थी। तभी से फाइल दौड़ रही है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए हॉस्टल की तैयारी पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि सैफई से पत्र प्राप्त होते ही बाकी की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि सैफई से चिट्ठी का इंतजार किया गया जा रहा है, बाकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में खेल विभाग के हॉकी के चार हास्टल हैं, जो लखनऊ, वाराणसी, रामपुर और सैफई में हैं। खिलाड़ियों को अभी प्रवेश लेने के लिए इन चारों स्थानों के लिए आवेदन करना होता था, परंतु अब स्थानीय खिलाड़ियों को हॉस्टल के झांसी आने से लाभ मिलेगा। साथ ही एस्ट्रोटर्फ का उपयोग बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें