फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाया--City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग - कार्रवाई
विज्ञापन

-------
फोटो
-------

चित्रा से सीपरी बाजार तक हटाया अतिक्रमण
- 22 अवैध कब्जेधारकों से 65 हजार जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को नगर निगम ने चित्रा चौराहे से लेकर सीपरी बाजार होते हुए मसीहागंज कलारी तक अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान कब्जेधारकों की गुमटियां, हाथ ठेले और काउंटर जब्त कर लिए गए। 22 दुकानदारों से 65 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे चार जनवरी में शुरू होना है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। सड़कें साफ- सुथरी दिखाई दें, सड़कों के किनारे अतिक्रमण न रहे, इसलिए अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को न केवल हटाया जा रहा है, बल्कि उनसे जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। शनिवार को चित्रा चौराहा से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। सब्जी और फल बेचने वाले हाथ ठेलों को जब्त कर लिया गया। सड़क किनारे बहुत से लोगों की गुमटियां जब्त कर ली र्गइं, चाय बेचने वालों के काउंटर भी जब्त कर लिए गए। अभियान सीपरी बाजार, मसीहागंज कलारी, चेलाराम स्वीट्स, टंडन रोड होते हुए कच्चा पुल तक चलाया गया। चाय की भट्ठी, सब्जी के ठेले, टट्टर व लोहे के टपरे जब्त कर लिए गए। 22 दुकानदारों से 65 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सड़कें चौड़ी नजर आने लगीं। अब नगर निगम के सामने चुनौती है कि दोबारा अतिक्रमण न हो। अतिक्रमण हटाने गई टीम में अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू, अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम, कर अधीक्षक आनंद सिंह, चंद्रिका प्रसाद, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें