फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदर्स- सहकारिता चुनाव-City

विज्ञापन
विज्ञापन
अदर्स
विज्ञापन

-----------

सहकारी समितियों के चुनाव 17 अक्तूूबर से, तैयारी तेज
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित की तिथियां
- 27 सितंबर तक मांगे गए समितियों से प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सहकारिता विभाग की प्रारंभिक से लेकर केंद्रीय सहकारी समितियों के क्रमबद्ध निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्रारंभिक सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के चुनाव 17 अक्तूबर, कमेटी के सदस्यों के चुनाव 06 नवंबर, सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों क े प्रतिनिधियों के चुनाव 07 नवंबर को होंगे। जिले के सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता ने समितियों से चुनाव कराने के लिए 27 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे हैं।
जिले में सहकारिता विभाग की 191 समितियां हैं। इनका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर फिर से चुनाव कराने के लिए 07 अक्तूबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। सभी प्रारंभिक सहकारी समितियों (ब्लाक यूनियन, सहकारी संघ एवं क्रय विक्रय समितियों को छोड़कर) की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति जमा करने का समय 09 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 04 बजे तक होगा। मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण 10 अक्तूबर को सुबह 10 से 04 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 11 अक्तूबर को दिन में 02 से 05 बजे तक होगा। नामांकन दाखिल करने का समय 12 अक्तूबर को सुबह 10 से 04 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 13 को 10 से 04 बजे तक, नाम वापसी 14 को 10 से 02 बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन 14 अक्तूबर को दोपहर 02 से 04 बजे तक होगा। मतदान 17 अक्तूबर को सुबह 09 से 03 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन


प्रबंध समितियों की चुनाव प्रक्रिया 23 से
प्रारंभिक समितियों के चुनाव के बाद प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति जमा करने का समय 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 04 बजे तक, मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण 27 अक्तूबर को सुबह 10 से 02 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्तूबर को दिन में 02 से 05 बजे तक होगा। नामांकन दाखिल करने का समय 28 अक्तूबर को सुबह 10 से 04 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 29 को 10 से 02 बजे तक, नाम वापसी 30 को 10 से 02 बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन 30 अक्तूबर को दोपहर 02 से 04 बजे तक होगा। मतदान 06 नवंबर को सुबह 09 से 03 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।

सभापति व उपसभापति चुनाव 07 नवंबर को
सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति जमा करने का समय सुबह 09 से 10 बजे तक, मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण 10 से 11 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 11 बजे, नामांकन दाखिल करने का समय 11.30 से 12.30 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 12.30 से 01 बजे तक, नाम वापसी 02 बजे से 2.30 बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन दिन में 2.30 से 03 बजे तक होगा। मतदान 07 नवंबर को दिन में 03 से 04 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना व परिणाम घोषित होगा।


इनसेट
------

निर्वाचन शुल्क 1,250 रुपये
सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रारंभिक, वेतन भोगी और अन्य समितियां चुनाव कराने के लिए 27 सितंबर तक प्रस्ताव विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में दे दें। साथ ही निर्वाचन शुल्क पंजाब नेशनल बैंक की सीपरी बाजार शाखा में निर्वाचन खाता संख्या 2223000101286539 में जमा कर दें तथा समिति का चुनाव कराने का प्रस्ताव एवं निर्वाचन शुल्क की रसीद कार्यालय में जमा कर दें। यदि रसीद जमा नहीं हुई तो उन समितियों का चुनाव नहीं कराया जाएगा।

एक समिति में होते हैं 11 सदस्य
एक सहकारी समिति में कम से कम 11 सदस्य होते हैं। एक निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि को चुना जाएगा, जो सहकारी बैंक के लिए होने वाले चुनाव में शामिल होगा। समिति के संचालक मंडल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


सहकारी समितियों के काम
सहकारी समितियों का कार्य क्षेत्र गांवों में होता है। समितियां किसान को खाद और बीज ऋण पर उपलब्ध करवाती हैं। कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरण रियायती दरों पर मुहैया करवाती हैं। समितियों के प्रतिनिधियों में से एक जिला सहकारी बैंक का डायरेक्टर बनता है। समितियों में अब तक समाजवादी पार्टी का दबदबा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे समाप्त कर अपना वर्चस्व बनाना चाहती है। एक तरह से सहकारी समितियां गांवों में सत्ता की समानांतर इकाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें