फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस- इंदिरा ने दलितों को बांट दी थी सरकारी जमीन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिराजी ने दलितों को बांट थी सरकारी जमीन
विज्ञापन

- आरएसएस और हिंदू महासभा पर बोला तीखा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि स्व. गांधी ने देश का इतिहास और भूगोल दोनों बदले थे। दलितों की बात करने वाली बहुजन समाज पार्टी का तब जन्म भी नहीं हुआ था, 1975 में स्व. गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम चलाया था और दलितों को सरकारी जमीन बांट दी थी। जबकि, बसपा दलितों को पट्टे पर कब्जा तक नहीं दिला सकी।
उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, तब आबादी 40 करोड़ थी और सबका पेट भरने लायक गेहूं देश में पैदा नहीं होता था। लेकिन, स्व. गांधी ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाया। अब स्थिति यह है कि इतना अनाज पैदा हो रहा है कि देश की 130 करोड़ आबादी के साथ-साथ पाकिस्तान व बांग्लादेश को भी दो साल तक भोजन कराया जा सकता है। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। उनके कार्यकाल में देश का तेजी से विकास हुआ। 1980 में उन्होंने कानून बनाया था कि आदिवासियों व दलितों के विकास के लिए आबादी के हिसाब से बजट जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरएसएस और हिंदू महासभा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग अंग्रेजों से माफी मांग कर छूटे थे। अब यह कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे हैं। उन्हें देश भक्ति और परंपरा निभाने वाले लोग अच्छे नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें