फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर कार्यवाही-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
छह शिक्षक बर्खास्त, एक ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत छह शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक ने इस्तीफा दे दिया है। बीएसए जय सिंह ने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित 13 और शिक्षकों को नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीएसए ने 42 ऐसे शिक्षक चिह्नित किए थे, जो काफी लंबे समय से स्कूलों से अनुपस्थित हैं। इन पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिए गए थे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय टोड़ी फतेहपुर की शिक्षिका नेहा अग्रवाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथनपुरा की सपना रूसिया, प्राथमिक विद्यालय कनैछा की मनीषा बडौनिया, प्राथमिक विद्यालय नवीन कन्या मोंठ की मेघा अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय पुनावली कलां की रेखा अरोड़ा, प्राथमिक विद्यालय जखौरा क ी वंदना सिंह की सेवा समाप्त कर दी गईं हैं। प्राथमिक विद्यालय पथरेडी के शिक्षक अवधेश कुमार निरंजन ने इस्तीफा दे दिया है, जो मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें