फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 महिलाएं बनेंगी वीरांगना लक्ष्मीबाई

Sat, 29 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rani laxmibai - फोटो : demo
विज्ञापन
प्राचीन जैन तीर्थ करगुवां जी में 14 मई से शुरू हो रहे युग प्रतिक्रमण-यति सम्मेलन महा महोत्सव की शोभायात्रा अनूठी होगी। इसमें 21 महिलाएं वीरांगना लक्ष्मीबाई के स्वरूप में नजर आएंगी। वह देश और विदेश से हिस्सा लेने आए श्रद्धालुओं को वीरांगना की कर्मभूमि से रूबरू कराएंगी। इसके अलावा महिलाओं के विभिन्न जत्थे जैन धर्म का ध्वज लहराएंगे और बैंड वादन कर उद्घोष करेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की धरती पर पहली बार हो रहे यति सम्मेलन महा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जैन समाज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। महा महोत्सव का आगाज रानी महल से शोभायात्रा के जरिए होगा। इसमें देशभर से दिगंबर मुनियों के 40 संघ शामिल होेंगे। जबकि, करीब 5 हजार श्रद्धालु आयोजन में हिस्सा लेंगे। लगभग 6 किलोमीटर चलने वाली शोभायात्रा में झांसी की शान दिखाई देगी। महामहोत्सव समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि शोभायात्रा में 21 महिलाएं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में शामिल होंगी। इसके अलावा 21-21 महिलाओं के कई जत्थे अलग-अलग रंगों की साड़ी पहनकर जैन धर्म का ध्वज लहराएंगे। वहीं, 21 महिलाओं का दल बैंड बजाकर उद्घोष करेगा। जबकि, पुरुष श्रद्धालु सफेद कुर्ता-पजामा व टोपी पहनकर चलेंगे। शोभायात्रा में राजस्थान और झांसी के विभिन्न बैंड भी शामिल होंगे। शोभायात्रा सुभाष गंज से होती हुई करगुवां जी मंदिर के लिए जाएगी।

प्रभु के गुण गाओ, आनंद पाओ
झांसी। आचार्य विनम्र सागर महाराज ने कहा कि जो प्रभु के गुण गाता है और उसके प्रति समर्पित रहता है आनंद उसे प्राप्त होता है।
पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे भक्तामर शिविर में प्रवचन देते हुए दिगंबर जैन मुनि ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान के गुण दिल से गाता है, उसका आनंद से रोम-रोम खिल उठता है। यह ज्ञान हमें मंजिल की प्राप्ति कराकर मोक्ष की प्राप्ति कराता है। आचार्य श्री ने कहा कि लक्ष्मी चार प्रकार की होती है। गृह लक्ष्मी, धनलक्ष्मी, ज्ञानलक्ष्मी और मोक्ष लक्ष्मी। जो जिसक ो चाहता है, उसे उसी प्रकार की लक्ष्मी प्राप्त होती है। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन देवी, प्रवीण कुमार, आलोक प्रधान व जितेंद्र जैन ने किया। वहीं, महामहोत्सव समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि 29 अप्रैल से अतिशय क्षेत्र करगुवां जी भक्तामर शिविर सुबह 8 बजे से आचार्य श्री विनम्र सागर द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें