फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 तक निपटा ले बैंक के काम

Mon, 20 Feb 2017 12:36 AM IST
jhansi
विज्ञापन
21 तक निपटा ले बैंक के काम - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिले में होने वाले मतदान के एक दिन पहले से सभी बैंकें लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगी। इससे बड़े स्तर पर कारोबार प्रभावित होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव के चलते सभी बैंक  22 से 26 फरवरी तक बंद रहेंगी। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जानकारी के अनुसार चुनाव में ड्यूटी लग जाने के कारण 22 फरवरी को सभी कर्मचारी ड्यूटी पर चले जाएंगे।  इस दिन बैंक तो खुले रहेंगे लेकिन कोई कामकाज नही होगा। मतदान के दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 24 फरवरी शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व, शनिवार को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। 26 फरवरी को रविवार होने से बैंक 27 फरवरी सोमवार को खुलेंगे।  लगातार पांच दिनों तक बैंकों में अवकाश रहने से कारोबारी वर्ग खासा प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि चुनाव और छुट्टियां होने की वजह से बैंक का कामकाज प्रभावित रहेगा। उन्होंने खाताधारकों को 21 फरवरी तक अपने बैंक से संबंधित सभी काम निपटा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें