फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में छापा, 21 क्विंटल पॉलिथीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में छापा, 21 क्विंटल पॉलिथीन जब्त
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम ने शनिवार को कचहरी से लेकर मेडिकल बाईपास व सब्जी मंडी से लक्ष्मीपुरम कॉलोनी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 16 अतिक्रमणकारियों से 12,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पॉलिथीन के खिलाफ गठित पांच प्रवर्तन दलों ने जनजागरण और जब्ती अभियान चलाया। इस दौरान लक्ष्मीपुरा में एक दुकानदार के घर में छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने पर 26 हजार रुपये जुर्माना किया और 21 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सबसे पहले कचहरी से मेडिकल बाईपास तक सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 16 लोगों से 12700 रुपये जुर्माना वसूला गया। स्थायी अतिक्रमण को भी तोड़ा गया। लोगों को चेतावनी भी दी गई कि अगर आगे भी अतिक्रमण मिला तो सारा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरण और जब्ती अभियान चलाने के लिए पांच प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। प्रवर्तन दल ने लक्ष्मीपुरा कॉलोनी निवासी सोहिल साहू के मकान में छापेमारी कर 21 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। इसके अलावा 26 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में पशु चिकित्साधिकारी आरके निरंजन, कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, रईस उज्जमा अंसारी, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, केपी सिंह, आदित्य तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें