फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2082 ईवीएम और 2255 वीवीपैट मशीनों का किया गया बंदोबस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चुनाव के लिए जिले में 2082 ईवीएम और 2255 वीवीपैट मशीनों का बंदोबस्त किया गया है। इनमें से 20 से 30 फीसदी मशीनें रिजर्व में रखी जाएंगी, जिनका आकस्मिक स्थिति में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बनाए गए 1735 बूथों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रत्येक बूथ पर एक - एक ईवीएम व वीवीपैट मशीनें उपलब्ध रहेंगी। ईवीएम के जरिये मतदान होगा, जबकि वीवीपैट के माध्यम से मतदाता ये देख सकेेंगे कि उनका वोट उसी को गया है, जिसे उन्होंने दिया है। बूथों में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम मशीनों के अलावा बीस फीसदी 2082 रिजर्व में रखी जाएंगी। इसी प्रकार तीस फीसदी 520 वीवीपैट मशीनों को रिजर्व में रखा जाएगा। इनका इस्तेमाल किसी बूथ पर मशीन के खराब होने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें