फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 207 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

Wed, 09 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अब तक 84 फीसदी जमीन की खरीद पूरी की जा चुकी है। अब बची हुई 207 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने यूपीडा को प्रस्ताव भेज दिया है। हालांकि, इससे पहले जो काश्तकार अपनी भूमि बेचने के लिए तैयार हो जाएंगे, उनका बैनामा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) 106.3 किलोमीटर लंबे झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रहा है। झांसी के अंबावाय से उरई स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को यह लिंक एक्सप्रेस-वे जोड़ेगा। छह लेन (भविष्य में आठ लेन) वाले इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1301 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। इसके सापेक्ष अब तक जिला प्रशासन की ओर से 1094 हेक्टेयर जमीन की खरीद की जा चुकी है। कुछ काश्तकार सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भूमि बेचने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन बची हुई 207 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने बताया कि अधिग्रहण के संबंध में यूपीडा का प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें