फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में आग से फसल व भूसा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में आग से फसल व भूसा जला
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम कुमरौला, बरौदा बिजलौन और ऐरा गांव के करीब एक हजार एकड़ क्षेत्र के खेतों में सूखे डंठलों, भूसा और कटी रखी फसल में शनिवार की दोपहर में आग लग गई। ग्रामीणों ने कुओं पर पंप चलाकर और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पांच घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि अधिकांश फसल कट गई है, अन्यथा और अधिक नुकसान होता।
खेतों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की दोपहर में करीब सवा बारह बजे ग्राम कुमरौला, बरौदा बिजलौन व ऐरा के एक हजार एकड़ से अधिक खेतों में गेहूं की फसल के सूखे डंठलों में आग लग गई, जो धीरे-धीरे हवा के बहाव में आगे बढ़ती गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिए। आग बढ़ने की जानकारी गांव में फैली तो ग्रामीण कुओं व पंपों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन इसके बाद भी आग लगातार बढ़ती रही। यह देेख जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास ने खेतों में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इससे आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जबकि आसपास के ग्रामीण भी कुओं से पानी निकालकर आग बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लेकिन, इस दौरान खेतों में रखी कटी हुई सैकड़ों किलो गेहूं की फसल और गोशाला को दिया जाने वाला लाखों रुपये का भूसा जल गया। यहां तक मेंड़ पर लगे दो दर्जन से अधिक छोटे व बड़े हरे पेड़ जल गए। इसी प्रकार महरौनी में सोजना रोड पर भी खेतों में आग लग गई। गेहूं के सूखे डंठलों में आग लगने से नुकसान नहीं हुआ। महरौनी क्षेत्र में ही शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अंजनी माता मंदिर के पास भी खेतों में आग लग गई थी, जिसमें भूूसा का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें