फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से सड़कें गायब, हुए गहरे गड्डे-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से सड़कें गायब, हुए गहरे गड्ढे
विज्ञापन

- सड़क किनारे पानी भरा होने से लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरसात ने जहां महानगर की मुख्य सड़काें की सूरत बिगड़ गई है, वहीं सड़कों की गुणवत्ता की पोल भी खुल गई है। सड़कों पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए। पानी भर जाने के कारण वाहन लेकर चलना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं, सड़क के किनारे पानी भरा होने के कारण वाहन लेकर निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश को महानगर की सड़कें नहीं झेल पा रही हैं। आलम यह है कि सड़क से डामर गायब हो गया है, जिससे गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। पानी बरसने से गड्ढाें मेें भर जाता है, जिससे लोगोें को निकलने में दिक्कत हो रही है। सबसे बुरा हाल मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क का है। रिसाला चुंगी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे कई स्थानों पर पानी भरा है। सड़क उखड़ जाने के कारण गड्ढे हो गए हैं। विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के सामने पानी भर जाने के कारण छोटे तालाब जैसा नजारा रहा। निकलने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह, बस स्टैंड के सामने सड़क पर पानी भरा है। मुख्य सड़क के किनारे पानी भरा रहने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। इलाइट चौराहा से ग्वालियर रोड का भी हाल ऐसा है। सड़क किनारे पानी भरे रहने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें