फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो: स्टेशन पर बिखरे जा रहे बुंदेली कला के रंग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


स्टेशन पर दिखेगी समृद्ध बुंदेली कला
- दीवारों के बाद कैनवास पर बनेंगी कलाकृति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन को बुंदेली रूप देने के लिए यहां बुंदेलखंडी कलाकृति को उकेरा जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के छात्र- छात्रा इस काम को कर रहे हैं। दीवारों पर कलाकृति बनने के बाद पैसेंजर और मुख्य हॉल में पुरानी कैनवास पर कलाकृति बनाने का काम होेगा।
रेलवे स्टेशन पर बुंदेली रूप देने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म एक पर स्टेशन डायरेक्टर कक्ष के सामने दीवारों पर बुंदेलखंडी कलाकृति उकेरी जा रही हैं। इसमें रानीलक्ष्मीबाई से जुड़े प्रसंग, चितेरी कला, ओरछा का किला और कई धरोहरों को रंगों से दीवारों पर उतारा जा रहा है। इस काम को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के 40 छात्र- छात्रा समन्वयक डॉ. श्वेता पांडे और शिक्षक दिलीप कुमार की देखरेख में पूरा कर रहे हैं। कलाकृति बनाने के लिए रंग रेलवे मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर गिरीश कंचन ने बताया कि दूसरे चरण में मुख्य प्रवेश द्वार और पैसेंजर हॉल में लगे कैनवास पर नए सिरे से कलाकृति बनेगी। अभी कैनवास पर बनी कलाकृतियों का रंग हल्का हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें