फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल टीम का चयन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ: कानपुर, लखनऊ, नैनी, इलाहाबाद
विज्ञापन

-----------------------------------

यूपी की हैंडबाल टीम घोषित
सब हेड - झांसी से विकास को मिला मौका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को उत्तर प्रदेश की पुरुष हैंडबाल टीम का चयन हो गया। टीम में झांसी के विकास को भी स्थान दिया गया है।
उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर व अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक शेखर सिंह परिहार ने 15 सदस्यीय टीम चुनी, जो ग्वालियर में छह मार्च से होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल टीम में भाग लेगी। टीम में मऊ के आकाश गुप्ता, अमित जायसवाल, संतोष भारद्वाज, इलाहाबाद के सचिन शुक्ला, सशस्त्र सुरक्षा बल के राहुल दुबे, अंकित श्रीवास्तव, आदित्य यादव, भूपेंद्र कुमार, झांसी के विकास उपाध्याय, लखनऊ के भारत भारती, जय सिंह, मोहित यादव, कानपुर के गुरुदीप खत्री, अमर यादव, नैनी के राहुल शर्मा है। टीम मैनेजर सहारनपुर के राम कुमार व प्रशिक्षक शेखर सिंह है। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद स्टेडियम में हैंडबाल का 15 दिवसीय राज्य विशेष प्रशिक्षण कैंप लगा था, जिसका सोमवार को समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें