बीयू छात्रों, एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में एनसीसी कैडेट्स, बीयू हॉस्टल के छात्र-छात्राएं समेत एबीवीपी कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने मार्च की अगुवाई की। मुख्य द्वार से शुरू होकर मार्च मेडिकल कॉलेज होते हुए वापस विश्वविद्यालय के गेट पर समाप्त हुआ। डीएसडब्ल्यू प्रो. सुनील काबिया ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। मार्च में प्रो. एमएल मौर्या, सत्येंद्र प्रताप चौधरी, प्रवीण लेखरा, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु सिंह नेगी, सागर दिवाकर, सुप्रिया मिश्रा, शिवम गुप्ता, प्रशांत, सौम्या सोनी, हितिका, हेमंत चंद्रा, सत्या चौधरी, शिवम, राहुल शामिल रहे।