फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेज के लिए : रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड-
विज्ञापन

अब आपकी इच्छा पर
ही खाना परोसेगा रेलवे
सबहेड
राजधानी, दूरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस में भोजन की अनिवार्यता जल्द होगी खत्म
क्रासर
अभी टिकट में खाने के पैसे जोड़कर किराया लिया जाता है

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आने वाले दिनों में राजधानी, दूरंतो या शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने पर रेलवे आपसे भोजन का पैसा आपकी इच्छा पर ही वसूल करेगा। अगर आप टिकट लेते समय ट्रेन का खाना लेने से मना कर देंगे तो आप से इसका पैसा नहीं लिया जाएगा। अभी इन ट्रेनों में किराए के साथ खाने का पैसा अनिवार्य रूप से लिया जाता है, भले ही आप खाना खाएं या न खाएं।
पूर्वा एक्सप्रेस की घटना (भोजन के पैकेट में छिपकली) के बाद अब रेलवे अपनी कैटरिंग नीति में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। वीआईपी ट्रेनों में अब यात्री की इच्छा पर ही कैटरिंग का चार्ज काटा जाएगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड स्तर पर इस नीति पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के आदेश पर मंडल में 26 से 15 अगस्त तक खानपान की गुणवत्ता को जांचने के लिए महानिरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी वाणिज्य अफसर अलग-अलग स्टेशनों और ट्रेनों की पेंट्रीकार में जांच कर रहे हैं। रविवार को सीनियर डीसीएम ने झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर खानपान व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने यात्री भोजनालय और सभी स्टालों पर साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें