फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में एक बार में 200 ट्रकों को मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के करारी में झांसी विकास प्राधिकरण द्वार 25 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर को बसाया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में एक बार में 200 ट्रकों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। जेडीए द्वारा डीपीआर को तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की कवायद की जा रही थी। झांसी विकास प्राधिकरण ने पहल करते हुए करारी में नगर निगम की 76 एकड़ जमीन को चिंह्ति किया। इसके एवज में नगर निगम को 28 करोड़ रुपये अदा किए गए हैं। जेडीए द्वारा 25 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही 51 एकड़ में आवासीय कॉलोनी को विकसित करने की योजना को तैयार किया गया है। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर को तैयार किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में 200 ट्रक खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें