फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार आबादी को जून से मिलेगा पानी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में स्थित गुमनावारा, वीरांगना नगर व आसपास कॉलोनी के लोगों को पाइपलाइन से पानी लेने के लिए एक महीने और इंतजार करना होगा। लॉकडाउन में ढील के साथ आसपास के मजदूरों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। पिछोर टंकी के लीकेज ठीक होते ही पानी का संचालन शुरू हो जाएगा। जलनिगम का दावा था इस बार वे गर्मियों में मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र में स्थित गुमनावारा, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर, करगुवां, पिछोर, महाराणा प्रताप नगर, डॉक्टर्स, वकील कॉलोनी, कैमासन नगर में पाइप लाइन से पानी देने का काम शुरू कर देंगे। उक्त क्षेत्रों को पानी मिल सके, इसके लिए जलनिगम ने महायोजना के बजट से ही बंद पड़ी बराठा बेसिन पेयजल योजना को चालू कर लिया है। संबंधित क्षेत्रों में पाइपलाइन डल चुकी है। घर- घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के लिए पिछोर सखी के हनुमान मंदिर के पास में नई पानी की टंकी और भूतल जलाशय बनाया गया है। नई टंकी की पुताई होने के बाद 17 मार्च से उसे भरने का काम किया गया, लेकिन टंकी में लीकेज और निचली सतह पर सीलन आने लगी। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते 25 मार्च से लॉकडाउन लग गया और टंकी की मरम्मत का काम अधर में लटक गया। मगर अब चौथे लॉकडाउन में मजदूरों का काम पर लौटना शुरू हो गया है। इसलिए अब उम्मीद है कि जून में संबंधित क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी मिलने लगेगा। वहीं, उक्त क्षेत्र के लोगों गर्मी में एक- एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। पानी का टैंकर पहुंचने पर मारामारी मच जाती है। सैकड़ों लोग साइकिल, बाइक और ठेले पर डिब्बे रखकर दूर- दूर से पानी लाने केा मजबूर हैं। - मजदूरों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। इसी हफ्ते से टंकी की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। टंकी दुरुस्त होने के बाद उसे भरने व पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम होगा। जून से मेडिकल कॉलेज के सभी जलसंकटग्रस्त क्षेत्रों को पाइप लाइन से पानी मिलने लगेगा। रोहित चौरसिया, अधिशासी अभियंता अतिरिक्त निर्माण इकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें