फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में उपद्रव करने वाले 20 छात्र डीबार

विज्ञापन
exam - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को एक छात्र की पिटाई के मामले में कुलाशासक मंडल और गार्डों ने मिलकर परिसर में फ्लैग मार्च किया। इस मामले में उपद्रव करने वाले 20 छात्रों को पांच दिन के लिए डिबार कर दिया गया। शनिवार को बोर्ड की मीटिंग के बाद छात्रों पर कार्रवाई होगी।  बृहस्पतिवार सुबह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के छात्र वीरेंद्र की कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई। जिस पर एकत्रित हुए छात्रों ने घेरकर उसकी जमकर पिटाई की थी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची पर एक भी छात्र हाथ नहीं आया। इस पर प्रभारी कुलानुशासक डॉ. पुनीत बिसारिया ने मामले की जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने कैंपस में गार्डों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय आने वाले छात्रों के आईडी चेक किए तथा बगैर आईडी के आने वाले छात्रों को कैंपस से बाहर किया गया। इस दौरान चिह्नित उपद्रवी 15-20 छात्रों को बीयू से पांच दिन के लिए डिबार कर दिया। शनिवार को बोर्ड की मीटिंग होगी। इसमें चार से छह छात्रों पर कड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें