फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की बैठक 20 को, आएंगे सहकारिता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला सहकारी बैंक की सालाना बैठक 20 फरवरी को आहूत होगी। बैठक में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा समेत सहकारिता विभाग के अफसर भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला सहकारी बैंक के सभापति जयदेव पुरोहित ने बताया कि सालाना बैठक कई लिहाज से अहम होगी। इसमें सहकारिता मंत्री समेत आयुक्त एमबीएस रामी रेड्डी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया बैंक की स्थापना वर्ष 1932 में हुई। वर्तमान में बैंक की 17 शाखाएं एवं 58 साधन सहकारी समितियां काम कर रही हैं। बैंक के वित्तीय कामकाज का ब्यौरा देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि ऋण 72,428 लोगों के बीच वितरित हुआ। इसमें कुल 13773.59 लाख रुपये ऋण वितरित हुआ। इसमें 7687.39 लाख रुपये की वसूली हो चुकी। बैंक को अभी तक 57.92 लाख का फायदा हो चुका। एनपीए करीब 11.79 करोड़ रुपये है। उनका कहना है कि एनपीए में लगातार कमी आ रही है। इस वित्तीय वर्ष में उन्होंने इसमें और कमी आने की उम्मीद जताई है। इस दौरान पुरुषोत्तम दत्त स्वामी, जितेंद्र दीक्षित समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें