फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गरियागांव में नगर निगम की 19.38 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम ने गरियागांव में मिनजुमला नंबर वाली 19.38 एकड़ भूमि कब्जामुक्त कराई है। पैमाइश कराने के बाद कई जगहों पर अस्थायी कब्जा मिलने पर इसे हटाकर निगम ने अपनी भूमि सुरक्षित कर ली है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रबंधन की भूमि पर कई मिनजुमला नंबर हैं। निगम प्रशासन के पास शिकायत पहुंच रही थी कि कई मिनजुमला नंबरों पर खातेदार अपने हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए छह, आठ और नौ जून को अपर नगर आयुक्त राहुल यादव की अध्यक्षता में वार्ड 15 गरियागांव के वार्ड भवन में शिविर लगा। शिविर में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए वहां उपस्थित नगर निगम की राजस्व टीम के जरिये सरकारी भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्जा मुक्त कराई गई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गरियागांव में निगम ने रकबा नंबर 1716, 1717, 1719, 1723, 1729, 1730, 1735, 1737, 1754, 1758, 1768, 1760, 1786, 1781, 1782, 1783, 1784 पर अपनी भूमि पर कब्जा लिया है। इसके अलावा गाटा संख्या 919 में रकबा 0.081 नाले के रूप में दर्ज है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त तान्या सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें