अधिक से अधिक करें मतदान
झांसी। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित मतदाता गोष्ठी में लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने को कहा गया। प्रांतीय अध्यक्ष वीडी जैन ने कहा कि भले ही मतदान वाले दिन गर्मी हो, लेकिन लोग घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने प्रशासन से दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की। गोष्ठी के अंत में प्रांतीय सचिव सीबी राय ने मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर संजय वाधवा, नीरज दुबे, सुशील माहेश्वरी, प्रताप सिंह, गुरुमीत सिंह, शीतल श्रीवास्तव, प्रदीप भटनागर, अब्दुल जब्बार, सुनील वर्मा, हरिनारायण राठौैर, लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे।